बेंगलुरु में बुधवार सुबह दिग्विजय सिंह समेत 10 कांग्रेस नेताओं को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद भोपाल में सियासत गरमा गई। दोपहर में यहां कांग्रेस ने मार्च निकाल कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा तो शाम तक यह प्रदर्शन उपद्रव में बदल गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाम को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हमला बोल दिया। यहां जमकर पथराव किया। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई। प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है।
एमपी का सियासी ड्रामा / भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भिड़े कांग्रेसी, पथराव में कई लोग घायल